Muzaffarpur 2 September : पटना में आयोजित रेड रन 2025 के दौरान बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने मुजफ्फरपुर के Tirhut College of Physical Education के सहायक प्राध्यापक एवं रेड रिबन जिला नोडल पदाधिकारी रंजन कुमार को ‘बेस्ट नोडल अधिकारी’ के सम्मान से सम्मानित किया।
Tirhut College of Physical Education

दिनांक 1 सितंबर 2025 को पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पटना में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना द्वारा आयोजित रेड रन – 2025 का आयोजन किया गया । जिसमें राज्य के सभी जिला से चयनित 3 महिला और 3 पुरुष राष्ट्रीय सेवा योजना/रेड रिबन के स्वयंसेवकों ने भाग लिया । Tirhut College of Physical Education मुजफ्फरपुर के सहायक प्राध्यापक एवं रेड रिबन जिला पदाधिकारी श्री रंजन कुमार ने मुजफ्फरपुर जिला के टीम के साथ भाग लिया । उक्त प्रतियोगिता में पूरे बिहार में जिला स्तर पर रेड रन का आयोजन हुआ था।

बिहार के 38 जिलों में से जो 10 जिला ने सबसे अच्छे से प्रतियोगिता करवाई उस जिले के नोडल अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया ।
तिरहुत काॅलेज आफ फिजिकल एजुकेशन मुजफ्फरपुर के सहायक प्राध्यापक एवं रेड रिबन के जिला नोडल पदाधिकारी रंजन कुमार को बेस्ट नोडल अधिकारी के रूप में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईएएस अधिकारी वैभव चौधरी ने सम्मानित किया गया ।
Kho Kho Championship Bhagalpur मुजफ्फरपुर से 22 खिलाड़ी https://t.co/fF0iTlil7v #Muzaffarpur #bhagalpur #khokho pic.twitter.com/AQ53hDXe60
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 2, 2025
Tirhut College of Physical Education के संयुक्त सचिव मनीष कुमार, प्राचार्य डॉ शक्तिवान सिंह तथा महाविद्यालय परिवार के साथ -साथ विश्वविद्यालय के एन. एस. एस. समन्वयक डॉ अनुराधा पाठक बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहायक निदेशक (युवा) आलोक कुमार सिंह, आदि लोगों ने बधाई दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।