Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 May : मुजफ्फरपुर में 3 एवं 4 मई को IPL Fan Park का आयोजन,बी सी सी आई के खेल प्रतिनिधि एल्विन गायकवाड़ एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

IPL Fan Park Muzaffarpur

Advertisements
PL Fan Park

मुजफ्फरपुर में बीसीसीआई द्वारा आईपीएल सीजन 18 का फैन पार्क 3 एवं 4 में को जिला स्कूल के मैदान में लगाया जाएगा इसकी जानकारी बीसीसीआई के तरफ से आए खेल प्रतिनिधि एल्बिन गायकवाड एवं मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि जिला स्कूल के खेल मैदान में बड़े स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण होगा. 3 May को रॉयल चैलेंजर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा वहीं 4 May को राजस्थान एवं पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मैच का लाइव प्रसारण दर्शकों को रोमांचित करेगी.

आईपीएल फैन पार्क में फैंस को बड़े स्टेडियम जैसा माहौल मिलेगा जिसमें एंट्री निशुल्क होगा. फन पार्क में म्यूजिक फूड स्टॉल बेवरेज और बच्चे के मस्ती भरी एक्टिविटी का पूरा ध्यान रखा जाएगा बीसीसीआई के खेल प्रतिनिधि एल्विन गायकवाड़ ने बताया कि इसके अलावा IPL Fan Park के दौरान लाइव मैच स्क्रीनिंग नेक्स्ट क्रिकेट एवं बहुत सारे मनोरंजन की व्यवस्था की गई है वही बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के गेम आदि भी उनका पूरा मनोरंजन करेगी.

Muzaffarpur में 3 एवं 4 मई को IPL Fan Park का आयोजन

बीसीसीआई के खेल प्रतिनिधि एल्विन गायकवाड़ ने बताया कि हमारा उद्देश्य वैसे जिलों में जहां स्टेडियम नहीं है उन लोगों के बीच आईपीएल का प्रसारण करना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मैच का आनंद ले सके.

मौके पर बीसीसीआई के खेल प्रतिनिधि एल्विन गायकवाड, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव रवि शंकर शर्मा एवं मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।

You may also like to read

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.