Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 1 August : मुजफ्फरपुर के समायरा रमण और संस्कार रंजन का 42nd Sub Jr National Swimming Championship के लिए बिहार टीम में चयन। दोनों 6 से 9 अगस्त तक जयपुर में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

42nd Sub Jr National Swimming Championship

मुजफ्फरपुर के लिए गर्व की बात है कि जिले के दो उभरते तैराकों का चयन 42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 से 9 अगस्त तक राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम के स्विमिंग पूल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के 11–12 वर्ष आयु वर्ग में बालिका वर्ग से समायरा रमण तथा बालक वर्ग से संस्कार रंजन बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

42nd Sub Jr National Swimming Championship के लिए मुजफ्फरपुर के समायरा रमण और संस्कार रंजन बिहार टीम में चयनित
42nd Sub Jr National Swimming Championship के लिए मुजफ्फरपुर के समायरा रमण और संस्कार रंजन बिहार टीम में चयनित

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में चयन से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बिहार टीम में स्थान बनाया है। अब उनसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Advertisements
42nd Sub Jr National Swimming Championship के लिए मुजफ्फरपुर के समायरा रमण और संस्कार रंजन बिहार टीम में चयनित
42nd Sub Jr National Swimming Championship के लिए मुजफ्फरपुर के समायरा रमण और संस्कार रंजन बिहार टीम में चयनित

मुजफ्फरपुर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद एवं सचिव कुंदन राज ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है और इससे तैराकी खेल को नई पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर स्विमफिट अकादमी के संचालक आभास कुमार, नॉर्थ पॉइंट चिल्ड्रेन स्कूल की प्राचार्या मोनादिपा मित्र तथा पीटी शिक्षक कुणाल ने भी समायरा रमण और संस्कार रंजन को शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बिहार और मुजफ्फरपुर का नाम रोशन करेंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.