www.goltoo.in

BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी का संबोधन देखा, 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया नशामुक्ति संकल्प

August 2, 2026 | by Goltoo

nasha mukt brabu

Muzaffarpur 2 August : BRABU के सीनेट हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का सीधा प्रसारण हुआ। 300 छात्रों ने नशामुक्ति की शपथ ली।

BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशव्यापी ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने रविवार को केंद्रीय पुस्तकालय स्थित सीनेट हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा गया तथा विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ
BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ
BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ
BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नशामुक्त भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब युवा वर्ग सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगा। उन्होंने अभियान की आवश्यकता और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ
BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

इस अवसर पर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से नशामुक्ति अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है और यदि युवा नशे से दूर रहकर समाज को भी जागरूक करेंगे, तो देश एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। संबोधन के उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त भारत के निर्माण की सामूहिक शपथ ली।

BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ
BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

समारोह को संबोधित करते हुए कुलानुशासक डॉ. विपिन कुमार राय ने युवाओं से नशे की लत से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। पूर्व कुलानुशासक प्रो. रवींद्र कुमार चौधरी ने इस पहल को राष्ट्र निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया, जबकि डीएसडब्ल्यू डॉ. आलोक प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय स्तर पर ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों और शिक्षकों ने भी समाज को नशामुक्त बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए।

BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ
BRABU में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ

कार्यक्रम में कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार, वाणिज्य संकाय के प्रो. अले मुस्तफा, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. लल्लन कुमार, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. नवेदुल हक, महिला छात्रावास की संरक्षक एवं अधीक्षक प्रो. पुष्पा, डॉ. अर्चना, डॉ. विदिशा, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर चौधरी, इंस्पेक्टर ऑफ साइंस प्रो. अरविंद कुमार, डॉ. विनोद बैठा सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा पीजी एवं यूजी विभागों के करीब 300 विद्यार्थियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. साकेत कुमार ने किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनुराधा पाठक ने जानकारी दी कि नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के साथ ही बिहार विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ने स्वच्छता जागरूकता अभियान और प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान का भी शुभारंभ किया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कुलपति के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया था और अब 2 अगस्त 2026 से इसे नए चरण में फिर शुरू किया गया है। इसकी पहली कड़ी राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, बेतिया (पश्चिम चंपारण) से प्रारंभ हुई है। विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ इसके अंतर्गत आने वाले छह जिलों के महाविद्यालयों में यह अभियान प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all