Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 September : LS College में कार्यरत कर्मचारी श्री शिवशंकर राम के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

LS College में शोकसभा

LS College में शोकसभा

वक्ताओं ने श्री शिवशंकर राम को याद करते हुए श्री राम को एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहने वाला व्यक्ति बताया।

प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि श्री शिवशंकर राम का निधन कॉलेज परिवार के लिए एक क्षति है। उन्होंने श्री राम के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। प्रो कनुप्रिया कहा कि कॉलेज प्रशासन शिवशंकर राम के परिवार को नियमानुसार वित्तीय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए जरूरी काम सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर करेगा, साथ ही तात्कालिक रूप से नियम सम्मत आर्थिक मदद की जाएगी। उन्होंने सभा में मौजूद सभी से उनके परिवार को स्वेच्छा से मदद करने की अपील भी को।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस शोकसभा के अंत में, सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो जयकांत सिंह, प्रो. विजय कुमार, प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, डॉ एनएन मिश्रा, डॉ राजीव कुमार, डॉ रीमा कुमारी, डॉ अर्धेंदु, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ आनंद कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.