www.goltoo.in

RDS College एम.कॉम छात्रों का विदाई समारोह आयोजित, प्राचार्य ने दी प्रेरणात्मक सीख

September 9, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-09-09T211651.4151

Muzaffarpur 9 September : RDS College एम.कॉम पीजी 2023-25 छात्रों ने विदाई समारोह आयोजित किया, प्राचार्य ने शिक्षा व जीवन मूल्यों पर प्रेरणात्मक संदेश दिए।

RDS College एम.कॉम 2023-25 छात्रों का विदाई समारोह

RDS College एम.कॉम छात्रों का विदाई समारोह आयोजित, प्राचार्य ने दी प्रेरणात्मक सीख
RDS College एम.कॉम छात्रों का विदाई समारोह आयोजित, प्राचार्य ने दी प्रेरणात्मक सीख

आरडीएस कॉलेज के एम.कॉम पीजी 2023-25 बैच के छात्रों ने हर्ष और उमंग के साथ विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका दीक्षित, डॉ. नेयाज अहमद, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ आरती मित्रा,और डॉ. सारिका चौरसिआ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। छात्रों ने शिक्षकों का स्वागत पौधा भेंट कर किया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

RDS College एम.कॉम छात्रों का विदाई समारोह आयोजित, प्राचार्य ने दी प्रेरणात्मक सीख

अपने प्रेरणात्मक संबोधन में प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने छात्रों को हुनरमंद और हरफनमौला बनने की सलाह दी। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं से कहा कि “यदि एक लड़का शिक्षित होगा तो एक व्यक्ति शिक्षित होगा, लेकिन यदि एक लड़की शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा।” उनके ये शब्द छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।

समारोह में आरती, गुलसबा, मनीषा, डॉली, पल्लवी, शशांक, तमन्ना, नेहाल, सूरज, रघुवेन्द्र और आकाश सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आरडीएस कॉलेज का यह विदाई समारोह सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि शिक्षा, संस्कार और प्रेरणा का अनमोल संदेश भी था।

RELATED POSTS

View all

view all