Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 January : अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को 6 विकेट से हराया।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में आज स्कूल ऑफ क्रिकेट ने बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को 6 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।


आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 136 रन बनाए जिसमें आर्यन ने नाबाद 80 रन बनाए वही उज्जवल ने 10 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।


गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से शाहबाज अली ने तीन रोशन झा ने तीन शेखर ने एक एवं राज सिंह ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements


जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने 20 ओवर में ही 4 विकेट खोकर जीत के लिए 137 रन बना लिए स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से राज ने 28 अमन ने 29 शेखर ने नाबाद 18 एवं दिलीप ने नाबाद 7 रनों की पारी खेली गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के तरफ से आर्यन ने एक अंशुल ने एक हार्दिक ने एक एवं रत्न संजय ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


आज के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट के राज सिंह को दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आदित्य गौरव मौजूद थे।

#Muzaffarpur #cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.