Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 September : RDS College अर्थशास्त्र विभाग के छात्रों ने आईसीएआर-राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर में एक सप्ताहीय भ्रमण व शोध कार्य पूरा किया। मधुमक्खी पालन के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रबंधन, विपणन और स्वरोजगार के अवसरों पर छात्रों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

RDS College के छात्रों ने मधुमक्खी पालन पर किया शोध व प्रशिक्षण

RDS College के अर्थशास्त्र विभाग के छात्रों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में एक सप्ताह का भ्रमण व शोध कार्य पूरा किया।

RDS College के छात्रों ने राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र में मधुमक्खी पालन पर किया शोध व प्रशिक्षण

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर में “मधुमक्खी पालन के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रशिक्षण” कार्यक्रम में RDS College, अर्थशास्त्र विभाग के कुल आठ विद्यार्थी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मधुमक्खी पालन के महत्व, प्रबंधन, प्रजनन, रखरखाव, विपणन, प्रसंस्करण, गुणवत्ता, नियंत्रण उपायों, राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। यह कार्यक्रम आठ सितंबर से चौदह सितंबर तक चला।

Advertisements

साप्ताहिक भ्रमण के बाद छात्रों ने बताया कि उन्हें संस्थान में जाकर बहुत कुछ लिखने को मिला है, जिसका वे अपने जीवन में उपयोग कर सकते हैं।प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में अभिजीत, अंतस, किसलय, ललन, सोनालिका, जय कुमार, रोशन कुमार और मृत्युंजय कुमार मौजूद थे।

RDS College

प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने भ्रमण से लौटे सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि छात्रों के लिए मधुमक्खी पालन कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से पर्यावरण और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है और छात्रों को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने की दिशा में भी प्रेरणा मिलता है।

इस अवसर पर विभाग के प्रो आर एन ओझा, डॉ मंजरी आनंद, डॉ अमोद प्रसाद सिंह, डॉ सूरज कुमार और डॉ विवेक मिश्र ने भी छात्रों का उत्साह वर्धन किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.