Headlines

Muzaffarpur Boys Football League बैरिया फुटबॉल क्लब ने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल को 11-0 से हराया

Muzaffarpur Boys Football League Muzaffarpur Boys Football League
Advertisements

Muzaffarpur 23 September : Muzaffarpur Boys Football League मुजफ्फरपुर जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग में बैरिया फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल को 11-0 से पराजित किया। जर्सी नंबर 12 बबलू कुमार ने डबल हैट्रिक लगाते हुए 7 गोल किए। मैच का आयोजन खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में हुआ।

Muzaffarpur Boys Football League

मुजफ्फरपुर जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए आज के मैच में बैरिया फुटबॉल क्लब ने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल को शून्य के मुकाबले 11 गोलों से पराजित किया। आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले गए मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी स्मृति जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत बैरिया फुटबॉल क्लब बनाम माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के बीच खेला गया।

आज के खेल का शुभारंभ जिला फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव श्री सुनील कुमार सिंह के द्वारा उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन , रोहिताश्व तिवारी, विमल कुमार सिन्हा,क़ाशिमुद्दीन अहमद,राकेश पासवान ,हसमुद्दीन एवं अन्य खेल प्रेमियों के उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

Muzaffarpur Boys Football League
Muzaffarpur Boys Football League

खेल के प्रारंभ से ही बैरिया फुटबॉल क्लब के द्वारा काफी तेज खेल का प्रदर्शन किया गया और खेल के 10 में मिनट में बैरिया फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 12 बबलू कुमार के द्वारा अपनी टीम के लिए पहला गोल कर बढ़त बना दी गई ।खेल के 16 मिनट में जर्सी नंबर 10 आदित्य कुमार द्वारा गोल किया गया उसके पश्चात बैरिया फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 12 बबलू कुमार के द्वारा 20 में और 28 में मिनट में लगातार दो गोल कर दिए जिससे बढ़त 4 शून्य की हो गई ।

मध्यांतर तक बैरिया फुटबॉल क्लब चार शून्य में से आगे थी। मध्यांतर के पश्चात बैरिया फुटबॉल क्लब ने एकतरफा मुकाबला में 7 गोल किए। बैरिया फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 12 बबलू कुमार के द्वारा अपनी टीम के लिए मध्यांतर के बाद खेल के 39 में 49 में 50 में एवं 52 में मिनट में आपनी टीम के लिए गोल किया गया जबकि जर्सी नंबर 4 कुणाल कुमार खेल के 47 में जर्सी नंबर 7 अभिषेक कुमार खेल के 59 में एवं जर्सी नंबर 11 रौनक कुमार खेल के 60 में मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किए ।

आज के खेल में बैरिया फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 12 बबलू कुमार के द्वारा डबल हैट्रिक करते हुए कुल 7 गोल किए गए।खेल के समाप्ति तक बैरिया फुटबॉल क्लब ने माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल को शून्य के मुकाबले 11गोलों से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया।
आज के मैच में निर्णायक के रूप में मणिराज सहायक निर्णायक के रूप में मोहम्मद सईद एवं शमीमुल हक एवं चतुर्थ निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक ने अपनी भूमिका निभाई।
लीग टूर्नामेंट का संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन के द्वारा बताया गया कि 24 सितंबर 2025 को रैंबो फुटबॉल क्लब बनाम जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच मैच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *