www.goltoo.in

MDDM College में एन.एस.एस. स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

September 24, 2025 | by Goltoo

nss

Muzaffarpur 24 September : MDDM College में एन.एस.एस. स्थापना दिवस बड़े उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने छात्रों को एन.एस.एस. की मूल भावना—सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व—से जोड़ते हुए प्रेरक विचार रखे।

MDDM College में एन.एस.एस. स्थापना दिवस

MDDM College

एम एस के बी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे, जिन्होंने छात्रों को एन.एस.एस. कैम्प से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ दीं और युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रोत्साहित किया।

MDDM College

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज़ के स्वागत भाषण से हुई। “अनेकता में एकता” की झलक प्रस्तुत करते हुए विभिन्न राज्यों के नृत्यों का मनमोहक प्रदर्शन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

मंच संचालन तान्या ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मुस्कान द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. कुमारी सरोज, डॉ. सदफ़, डॉ. मैरी मरांडी, डॉ. माला, डॉ. प्रियम फ्रांसिस, डॉ. नेहा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने एकता, सेवा और समर्पण का संदेश दिया और युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और प्रखर किया।

RELATED POSTS

View all

view all