Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 November : आज MDDM कॉलेज की NSS यूनिट द्वारा ‘वंदे मातरम्’ ‘Vande Matram’ गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का सफल आयोजन किया गया।

‘Vande Matram’ के 150 वर्षों का गौरव

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलका जायसवाल के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज़ के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

'Vande Matram' के 150 वर्षों का गौरव : MDDM कॉलेज में सामूहिक गायन

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं NSS स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, सद्भाव एवं मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता की भावना जागृत करना था।

Advertisements
'Vande Matram' के 150 वर्षों का गौरव : MDDM कॉलेज में सामूहिक गायन

इस अवसर पर प्रो. विनिता झा, प्रो. किरण झा, प्रो. मनीष प्रभारी, डॉ. प्रियंम फ्रांसिस, डॉ. मुबाश्शिरा सदफ़, डॉ. अर्चना, डॉ. नीरजा, डॉ. नूतन, डॉ. सुरबाला, अर्चना गुप्ता, डॉ. पल्लवी, डॉ. अर्चना, डॉ. मधुसूदन, डॉ संजय कुमार, पार्थ प्रियदर्शी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.