Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर 18 नवंबर :LS College लंगट सिंह कॉलेज में पूर्व शिक्षक स्व. प्रो बागीश्वर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर प्राचार्या प्रो कनुप्रिया की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा की शुरुआत दिनकर पार्क स्थित बागेश्वरी बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर की गयी।

LS College में पूर्व प्रो बागीश्वर नारायण सिंह की पुण्यतिथि

LS College में पूर्व प्रो बागीश्वर नारायण सिंह की पुण्यतिथि

मौके पर प्राचार्या प्रो कनुप्रिया ने कहा कि बागेश्वरी बाबू का पूरा जीवन शिक्षा के लिए समर्पित था. वे उच्च कोटि के शिक्षाविद होने के साथ ही एक कुशल प्रशासक भी थे, और उन्होने जीवनपर्यन्त मूल्यो से समझौता नही किया. वे छात्रों के लिए केवल शिक्षक नहीं, बल्कि एक सच्चे मार्गदर्शक और संरक्षक थे. उन्होने कहा कि छात्रों में नैतिक मूल्यों का बढावा देना तथा उन्हें सत्य के मार्ग पर एकनिष्ठ चलने को प्रेरित करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

Advertisements

भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो जयकांत सिंह ने कहा उनके अनुशासन और समर्पण की भावना आज भी शिक्षकों और छात्रों के लिए मार्गदर्शक है. श्रद्धांजलि देने वालो मे प्रो. एसआर चतुर्वेदी, प्रो राजेंद्र प्रसाद, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ रीमा कुमारी, डॉ राजीव कुमार, डॉ राजेश अनुपम, डॉ रविभूषण सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ आनन्द कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.