Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 7 December : खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले गए 33rd Chaturbhuj Memorial Football फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे मैच में हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता ने यूथ अकादमी बीरगंज को 3-2 से पराजित किया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। मुख्य अतिथि विजय कुमार सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

33rd Chaturbhuj Memorial Football

33rd Chaturbhuj Memorial Football प्रतियोगिता में आज खेले गए मैच में हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता ने यूथ एकेडमी बीरगंज को दो के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर दिया।

आज दिनांक 7 दिसंबर 2025 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 33rd Chaturbhuj Memorial Football फुटबॉल प्रतियोगिता का चौथा मैच हावड़ा यूनियन क्लब कोलकाता एवं यूथ एकेडमी बीरगंज के बीच खेला गया। आज के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी विजय कुमार ने श्री नंदकिशोर आर्य टूर्नामेंट अध्यक्ष, श्री अश्वनी खत्री अध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ, डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज, राणा कर्मकार टूर्नामेंट सचिव, राजेश कुमार, अशोक कुमार सिन्हा, असगर हुसैन, राज भूषण श्रीवास्तव, विनोद कुमार चौधरी एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Advertisements
33rd Chaturbhuj Memorial Football प्रतियोगिता

आज का मैच काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा। दोनों ही टीमें तेज और आक्रामक खेल दिखा रही थीं। खेल के 17वें मिनट में यूथ एकेडमी बीरगंज के जर्सी नंबर 10 आकाश पासवान ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 24वें मिनट में हावड़ा यूनियन क्लब के जर्सी नंबर 2 उज्ज्वल बाउरी ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

33rd Chaturbhuj Memorial Football प्रतियोगिता

इसके पश्चात खेल के 38वें मिनट में हावड़ा यूनियन क्लब के जर्सी नंबर 22 अभिजीत दास ने गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। मध्यांतर तक हावड़ा यूनियन क्लब दो के मुकाबले एक गोल से आगे थी।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता 67वें मिनट में हावड़ा यूनियन क्लब के जर्सी नंबर 10 जय कर्मकार को मिली, जिन्होंने स्कोर 1-3 कर दिया। खेल के 79वें मिनट में यूथ एकेडमी बीरगंज के जर्सी नंबर 22 जीसस सैकिया ने गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया।

33rd Chaturbhuj Memorial Football प्रतियोगिता

खेल समाप्त होने पर हावड़ा यूनियन क्लब ने यूथ एकेडमी बीरगंज को 3-2 से पराजित कर दिया।

आज के मुख्य अतिथि ने हावड़ा यूनियन क्लब के जर्सी नंबर 22 अभिजीत दास को बेस्ट 22 के पुरस्कार से सम्मानित किया।

मैच के निर्णायक दीपक कुमार थे, जबकि सहायक निर्णायक मनीष कुमार, राहुल कुमार तथा चौथे निर्णायक अलीमुद्दीन रहे।

टूर्नामेंट सचिव राणा कर्मकार ने बताया कि 08 दिसंबर 2025 को अगला मैच स्पोर्टिंग क्लब चक्रधरपुर एवं यूथ अकादमी क्लब बीरगंज (नेपाल) के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.