Headlines

LS College में एनसीसी 32 बिहार बटालियन ने चलाया “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान

LS College में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान LS College में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान
Advertisements

Muzaffarpur 19 December: LS College में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत एनसीसी 32 बिहार बटालियन द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने एनसीसी कैडेट्स की पर्यावरणीय एवं सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की।

LS College में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान

लंगट सिंह कॉलेज में “एक पेड़ मां के नाम ” अभियान के तहत एनसीसी 32 बिहार बटालियन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

LS College में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने एनसीसी की इस पहल के सराहना करते हुए अपने संदेश में कहा कि लंगट सिंह कॉलेज हमेशा से सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय रहा है। आज के इस वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में हमारे छात्रों, विशेष रूप से एनसीसी कैडेट्स, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि हमारे छात्रों को सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित भी करता है। एक पेड़ मां के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि यह हमारी माताओं के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है।

एनसीसी पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने परिसर को कचरा-मुक्त करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *