Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 3 January : मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स टीम 36th Bihar Cross Country Championship बिहार राज्य क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025–26 में भाग लेने के लिए पटना रवाना हुई। 4 जनवरी 2026 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

Bihar Cross Country Championship के लिए मुजफ्फरपुर टीम रवाना

36th Bihar Cross Country Championship 2025–26 में भाग लेने हेतु मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स टीम आज पटना के लिए रवाना हो गई। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रविवार, 04 जनवरी 2026 को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग, पटना में आयोजित की जाएगी।

Bihar Cross Country Championship
36th Bihar Cross Country Athletics 2025–26

मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में संपन्न चयन प्रक्रिया के उपरांत चयनित खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिले की ओर से कुल सात खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों एवं दूरी की क्रॉस कंट्री स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Advertisements

मेंस 10 किलोमीटर स्पर्धा में अमन राज, पंकज कुमार, रिशि राज एवं नीतीश कुमार शामिल हैं, जबकि विमेंस 10 किलोमीटर स्पर्धा में रंजू कुमारी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंडर–20 बालक वर्ग की 8 किलोमीटर स्पर्धा में गौरव कुमार तथा अंडर–18 बालक वर्ग की 6 किलोमीटर स्पर्धा में एम.डी. फैजान का चयन किया गया है।

इस जिला टीम के कोच मोहम्मद साकिब एवं टीम मैनेजर रोहन कुमार सिंह हैं, जिनके मार्गदर्शन एवं प्रबंधन में टीम प्रतियोगिता में भाग ले रही है। इस प्रकार कुल नौ सदस्यीय दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेगा।

मुजफ्फरपुर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष राम प्रमोद राम ने खिलाड़ियों एवं टीम स्टाफ को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करेगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.