Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 January : स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर SKJ Law College Muzaffarpur में लीगल क्लिनिक, सेवा सेल और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

SKJ Law College Muzaffarpur

SKJ Law College मुजफ्फरपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 5 जनवरी को भारत को नशा मुक्त हेतु नशा मुक्ति जागरूकता अभियान अंतर्गत महाविद्यालय के लीगल क्लिनिक एवं सेवा सेल और एन. एस. एस. इकाई के तत्वाधान में “नशा मुक्ति के लिए शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

SKJ Law College Muzaffarpur में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित, भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प
SKJ Law College Muzaffarpur में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित, भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक प्रो. जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन.तिवारी, प्रो. बी. एम. आज़ाद,महाविद्यालय के लीगल क्लिनिक एवं सेवा सेल के संयोजक डॉ. रविरंजन राय, एन. एस. एस. इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी,प्रो. रत्नेश कुमार, प्रो. पंकज कुमार, प्रो. आर. ए. सहाय, प्रो. आशुतोष कुमार, श्री उज्जवल कुमार,प्रो. अर्चना अनुपम, प्रो. मधु कुमारी सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं लीगल सेल व एन. एस. एस. के वालंटियर्स सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l

Advertisements
SKJ Law College Muzaffarpur में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित, भारत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में SKJ Law College के प्राचार्य ने उपस्थित सदस्यो को का स्लोगन “स्वस्थ जीवन जीना है… नशा का सेवन नहीं करना है “l “भारत को नशा मुक्त करना है…नशा मुक्ति के लिए जागरूकता करना है “l इत्यादि द्वारा शपथ दिलाया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने स्लोगन को बोलकर शपथ लिया l साथ ही लीगल क्लिनिक एवं सेवा सेल और एन. एस. एस. के वालंटियर्स ने शपथ लिया की हम सब अपने अपने क्षेत्र में युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए शपथ दिलाऊंगा l

इसके अलावा विवेकानंद जयंती के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम, डिबेट, निबंध और सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि करने की बाते कही गई l

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.