Headlines

MDDM College, Muzaffarpur में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

MDDM College में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन MDDM College में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
Advertisements

Muzaffarpur 12 January : आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को MDDM College, Muzaffarpur की एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल के संरक्षण एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ़्ता नाज के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

MDDM College राष्ट्रीय युवा दिवस

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सक्रिय, अनुशासित तथा देश-प्रेम की भावना से ओतप्रोत रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

MDDM College में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
MDDM College में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

इस अवसर पर प्रो. किरण झा ने भी स्वयंसेवकों को जीवन में उच्च आदर्श अपनाने एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत से हुई। विदुषी द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की गई, वहीं सिद्धिका ने मधुर स्वर में बंगाली गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

MDDM College में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन
MDDM College में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन

कार्यक्रम में वंदना, विजयलक्ष्मी, लक्ष्मी, स्वर्णा एवं रुखसार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं विचारों पर अपने प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रो. किरण झा, डॉ. नीरजा, डॉ. नेहा रानी, डॉ. संजीव, डॉ. हरिशंकर सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन तान्या गुप्ता द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन मुस्कान ने किया। कार्यक्रम में सभी एनएसएस स्वयंसेवकों की उपस्थिति सराहनीय रही।