Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 15 January : MPS Science College Muzaffarpur में RDC Cell व Training & Placement Cell के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षण व गैर-शिक्षण कर्मियों को MS Office, AI Copilot, ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली व डिजिटल टूल्स का प्रशिक्षण दिया गया।

M.P. Sinha Science College Muzaffarpur

दिनांक 13 जनवरी 2026 को M.P. Sinha Science College Muzaffarpur कॉलेज के RDC Cell एवं Training & Placement Cell के तत्वावधान में, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. भारत भूषण के नेतृत्व में तथा कॉलेज के माननीय प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार की अध्यक्षता में “Smart Skills for Smart Campus: ICT based Digital Productivity and Office Automation Tools” विषय पर एक दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

MPS Science Muzaffarpur में “Smart Skills for Smart Campus” विषय पर कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
MPS Science College Muzaffarpur में “Smart Skills for Smart Campus” विषय पर कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

इस कार्यक्रम में एल.एन.टी. कॉलेज, मुजफ्फरपुर के अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. मु. एजाज़ अनवर को मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया। उनके साथ कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष सिंह तथा रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष एवं RDC Cell व TPC के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. भारत भूषण ने भी एस्टीम्ड रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया। यह प्रशिक्षण कॉलेज के सभी टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए आयोजित किया गया था।

Advertisements
MPS Science Muzaffarpur में “Smart Skills for Smart Campus” विषय पर कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
MPS Science College Muzaffarpur में “Smart Skills for Smart Campus” विषय पर कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

इस अवसर पर डॉ. एजाज़ अनवर ने MS Office एवं AI आधारित Copilot टूल्स पर विस्तृत प्रशिक्षण व्याख्यान प्रस्तुत किया, जबकि डॉ. आशुतोष सिंह ने EasyEvaluate ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली तथा डॉ. भारत भूषण ने वीडियो एडिटिंग और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण व्याख्यान प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में एस.एल.के. कॉलेज सीतामढ़ी के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र चौधरी सहित कॉलेज के सभी प्राध्यापक एवं अनेक वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.