Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 January : RDS College, मुजफ्फरपुर में गणतंत्र दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार द्वारा झंडोतोलन, प्रेरक संबोधन और देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

RDS College गणतंत्र दिवस

RDS College गणतंत्र दिवस
RDS College गणतंत्र दिवस
RDS College गणतंत्र दिवस
RDS College गणतंत्र दिवस

रामदयालु सिंह महाविद्यालय (RDS College), मुजफ्फरपुर में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार द्वारा महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय रामदयालु बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।

RDS College गणतंत्र दिवस
RDS College गणतंत्र दिवस

सुबह 10 बजे प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। झंडोतोलन के पश्चात् उन्होंने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों एवं एनसीसी कैडेट्स को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस एक अत्यंत पावन पर्व है, जो हमें हर वर्ष देश की आन, बान और शान का स्मरण कराता है। उन्होंने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ने अनेक चुनौतियों का दृढ़तापूर्वक सामना किया है और भविष्य में भी करता रहेगा।

Advertisements
RDS College
RDS College
RDS College

प्राचार्य ने महाविद्यालय से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा की और कहा कि यदि सभी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं दृढ़ता से निर्वहन करें, तो RDS College निश्चित रूप से भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की अग्रणी संस्था का स्थान प्राप्त करेगा। नैक (NAAC)प्रत्यायन के विषय में उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को नैक एक्रेडिशन मिलने से उसे राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी।

RDS College

छात्रों की उपस्थिति पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि उपस्थिति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इतने बड़े संसाधनों का सही उपयोग तभी संभव है जब छात्र नियमित रूप से कक्षाओं में भाग लें। उन्होंने एनसीसी के कैडेट्स को उनके अनुशासन और सेवाभाव के लिए विशेष रूप से शुभकामनाएं भी दीं।

झंडोतोलन के बाद महाविद्यालय की विरासत टीम द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों में पठानकोट हमले और ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित नाट्य प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें सभी ने खूब सराहा।

RDS College

मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र छात्राएं तथा अभिभवकगण उपस्थित रहे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.