www.goltoo.in

Lalit Vijay Memorial Football : स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड ने मुंगेर जिला एकादश को 3–2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

February 4, 2026 | by Goltoo

Lalit Vijay Memorial Football

Muzaffarpur 4 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित 5th Lalit Vijay Memorial Football टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड ने संघर्षपूर्ण मैच में मुंगेर जिला एकादश को 3–2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि उदय शंकर प्रसाद सिंह सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

Lalit Vijay Memorial Football 2nd Days Report

आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित पांचवीं ललित विजय मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड (पश्चिमी चंपारण) ने मुंगेर जिला एकादश को 2–3 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

Lalit Vijay Memorial Football
Lalit Vijay Memorial Football

मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री उदय शंकर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी मुजफ्फरपुर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजेंद्र चौधरी (पूर्व विधायक, मुजफ्फरपुर नगर), श्री प्रवीण कुमार सिंह उर्फ बनवारी भाई (पैक्स अध्यक्ष), श्री शशि रंजन भूषण सिंह (मुखिया, शेखपुर), डॉ. फिरोजुद्दीन फैज सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि श्री विजेंद्र चौधरी ने बॉल किक कर मैच का औपचारिक उद्घाटन किया। टूर्नामेंट कमेटी द्वारा अतिथियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Lalit Vijay Memorial Football
Lalit Vijay Memorial Football

खेल प्रारंभ होने से पूर्व मुजफ्फरपुर जिले के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एवं इस टूर्नामेंट के पूर्व आयोजन सचिव रहे स्व. चंद्रशेखर कुमार ‘चंदू’ तथा खेल पत्रकार स्व. अफजल जोहा (चकिया, पूर्वी चंपारण) के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Lalit Vijay Memorial Football
Lalit Vijay Memorial Football

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक और संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 32वें मिनट में मुंगेर जिला एकादश के जर्सी नंबर 9 बीजो ने गोल कर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। इसके तुरंत बाद 35वें मिनट में स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड के जर्सी नंबर 9 राजकिशोर उरांव ने गोल कर स्कोर 1–1 से बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1–1 की बराबरी पर रहीं।

मध्यांतर के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया। 52वें मिनट में हरनाटांड के जर्सी नंबर 7 सूरज कुमार ने गोल कर अपनी टीम को 2–1 की बढ़त दिलाई। 60वें मिनट में मुंगेर जिला एकादश के बीजो ने अपना दूसरा गोल दागते हुए स्कोर 2–2 कर दिया। निर्णायक क्षण 68वें मिनट में आया, जब सूरज कुमार ने एक और गोल कर हरनाटांड को 3–2 की निर्णायक बढ़त दिला दी। अंत तक यही स्कोर बना रहा और हरनाटांड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Lalit Vijay Memorial Football
Lalit Vijay Memorial Football

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “बेस्ट-22” का पुरस्कार स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड के जर्सी नंबर 7 सूरज कुमार को अतिथि सिकंदर आजम द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं ₹500 नगद देकर प्रदान किया गया।

मैच में निर्णायक की भूमिका नीतीश कुमार ने निभाई, जबकि सहायक निर्णायक राहुल कुमार एवं असगर हुसैन रहे। चौथे निर्णायक के रूप में मणि राज ठाकुर ने दायित्व संभाला तथा फिजियो के रूप में डॉ रितेश चरण मौजूद रहे.

Lalit Vijay Memorial Football

टूर्नामेंट सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता श्रीमती छाया देवी (ओनर, प्रभात जर्दा फैक्ट्री ओवरसीज) के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ की देखरेख में आयोजित की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि कल दिनांक 5 फरवरी 2026 को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ए.जी. बिहार पटना और स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड (पश्चिमी चंपारण) के बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all