www.goltoo.in

Lalit Vijay Memorial Football Tournament : सिवान ने मुजफ्फरपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह

February 6, 2026 | by Goltoo

lalit vijay _7

Muzaffarpur 6 February : स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित Lalit Vijay Memorial Football टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नाशा फुटबॉल टीम सिवान ने मुजफ्फरपुर जिला एकादश को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Lalit Vijay Memorial Football नूरुद्दीन और एलेक्स के गोल से नाशा सिवान फाइनल में, कल होगा खिताबी मुकाबला

आज के मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री सच्चिदानंद सिंह, सचिव बार काउंसिल मुजफ्फरपुर ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री धीरज कुमार (उपनिदेशक, सामाजिक सुरक्षा आयुक्त कार्यालय), श्री शशि भूषण कुमार (उपनिदेशक, सांख्यिकी आयुक्त कार्यालय), श्री अश्वनी खत्री (अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ), श्री पंकज कुमार (निदेशक, जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।

Lalit Vijay Memorial Football Tournament : सिवान ने मुजफ्फरपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Lalit Vijay Memorial Football Tournament : सिवान ने मुजफ्फरपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Lalit Vijay Memorial Football

टूर्नामेंट कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुकाबले में दोनों टीमों ने संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 9वें मिनट में नाशा फुटबॉल टीम सिवान के जर्सी नंबर 14 नूरुद्दीन ने गोल कर अपनी टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन मध्यांतर तक सिवान की टीम एक गोल से आगे रही।

Lalit Vijay Memorial Football Tournament : सिवान ने मुजफ्फरपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Lalit Vijay Memorial Football Tournament : सिवान ने मुजफ्फरपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Lalit Vijay Memorial Football Tournament : सिवान ने मुजफ्फरपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Lalit Vijay Memorial Football Tournament : सिवान ने मुजफ्फरपुर को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मध्यांतर के बाद भी खेल तेज और आक्रामक रहा। खेल के 45वें मिनट में नाशा फुटबॉल क्लब सिवान के जर्सी नंबर 10 एलेक्स ने दूसरा गोल कर बढ़त 2–0 कर दी। निर्धारित समय तक मुजफ्फरपुर जिला एकादश गोल नहीं कर सकी और सिवान की टीम ने 2–0 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नाशा फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 14 नूरुद्दीन को “बेस्ट 22” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह एवं 500 रुपये नगद प्रदान किए गए।

Lalit Vijay Memorial Football
Lalit Vijay Memorial Football

मुकाबले में निर्णायक के रूप में नीतीश कुमार, सहायक निर्णायक के रूप में राहुल कुमार एवं अलीमुद्दीन तथा चौथे निर्णायक के रूप में दीपक कुमार ने अपनी भूमिका निभाई। फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में डॉ. रितेश रंजन एवं सहायक अभिराज कुमार उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता श्रीमती छाया देवी (ओनर, प्रभात जर्दा फैक्ट्री ओवरसीज) के सहयोग से मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के देखरेख में आयोजित की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि 7 फरवरी 2026 को फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स क्लब हरनाटांड और नाशा फुटबॉल क्लब सिवान के बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all