www.goltoo.in

Mera Yuva Bharat के अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का नैनीताल में भव्य समापन, बिहार की टीम ने लोकनृत्य में मारी बाजी

February 13, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-02-13T203421.612

Nainital 13 February : Mera Yuva Bharat (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा 9 से 13 फरवरी तक नैनीताल में आयोजित अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। बिहार के पाँच जिलों के 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें मुज़फ्फरपुर टीम ने लोकनृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

Mera Yuva Bharat

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत द्वारा 9 से 13 फरवरी तक आयोजित अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का समापन समारोह बड़े उत्साह एवं गौरवशाली माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बिहार के पाँच जिले — मुज़फ़्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली और पटना — से आये कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Mera Yuva Bharat के अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का नैनीताल में भव्य समापन, बिहार की टीम ने लोकनृत्य में मारी बाजी
Mera Yuva Bharat के अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का नैनीताल में भव्य समापन, बिहार की टीम ने लोकनृत्य में मारी बाजी

समापन दिवस पर सभी जिलों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा। मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल की विधायक सरिता आर्या तथा सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Mera Yuva Bharat के अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का नैनीताल में भव्य समापन, बिहार की टीम ने लोकनृत्य में मारी बाजी
Mera Yuva Bharat के अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का नैनीताल में भव्य समापन, बिहार की टीम ने लोकनृत्य में मारी बाजी

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बिहार के लोकनृत्य में शानदार प्रस्तुति के लिए मुज़फ्फरपुर टीम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टीम में शुभम रानी, विनीत कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, संजीत कुमार, गौतम कुमार झा, विकास कुमार, विवेक कुमार तथा एस्कॉर्ट के रूप में चंदन कुमार शामिल थे।

Mera Yuva Bharat के अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का नैनीताल में भव्य समापन, बिहार की टीम ने लोकनृत्य में मारी बाजी
Mera Yuva Bharat के अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का नैनीताल में भव्य समापन, बिहार की टीम ने लोकनृत्य में मारी बाजी

मुज़फ्फरपुर की टीम ने झिझिया, छठ और समा चकेवा सहित अन्य पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

उप निदेशक, माय भारत नैनीताल डॉल्वी तेवतिया ने सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संदेश के साथ हुआ।

RELATED POSTS

View all

view all