www.goltoo.in

LS College में पुलवामा हमले के अमर शहीदों की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा

February 14, 2026 | by Goltoo

5e4be1b1-fe73-4274-a171-8060097ecb67

Muzaffarpur 14 February : LS College में पुलवामा हमले के अमर शहीदों की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

LS College में अमर शहीदों की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा

एनसीसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो कनुप्रिया ने की। शहीदों को नमन करते हुए प्रो. कनुप्रिया ने कहा – आज हम जो सुरक्षित वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह केवल हमारी सेना के अदम्य साहस और उनके बलिदान के चलते ही संभव है। उन्होंने कहा, सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सभी केवल अपने बारे में न सोचकर ‘देश के लिए सोचें’। प्रो. कनुप्रिया ने आगे कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने कार्यों से राष्ट्र को मजबूती प्रदान करे। हमें अपनी स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि हमारे किसी भी कार्य से देश के गौरव और सैनिकों के सम्मान को कभी ठेस न पहुँचे।

LS College में अमर शहीदों की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा
LS College में अमर शहीदों की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा

एनसीसी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने घटना के सैन्य और राष्ट्रीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य प्रो कनुप्रिया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी।

अंत में इस सभा में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर डॉ रीमा कुमारी, डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ आलोक कुमार, डॉ मणिभूषण, डॉ गौतम कुमार, डॉ संतोष अनल, डॉ दीपक कुमार, डॉ प्रदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all