www.goltoo.in

Ravi Mehta Memorial Football रैम्बो क्लब की 1-0 से जीत, युग सृजन को वॉकओवर से पूर्ण अंक

February 19, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-02-19T180359.84411

Muzaffarpur 19 February : खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में 19 फरवरी 2026 को खेले गए Ravi Mehta Memorial Football League में रैम्बो फुटबॉल क्लब ने यंग बॉयज को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के अनुपस्थित रहने पर युग सृजन टीम को वॉकओवर से जीत मिली।

Ravi Mehta Memorial Football League

आज दिनांक 19 फरवरी 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाने थे।पहले मैच में रैम्बो फुटबॉल क्लब ने यंग बॉयज फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर दिया।

दूसरा मैच युग सृजन फुटबॉल टीम बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के बीच होना था लेकिन मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी की टीम के ग्राउंड में खेलने के लिए उपस्थित नहीं होने के कारण युग सृजन फुटबॉल टीम को वॉक ओवर का लाभ देते हुए जीत का पूर्ण अंक दिया गया।

Ravi Mehta Memorial Football League
Ravi Mehta Memorial Football League

Ravi Mehta Memorial Football पहला मैच यंग बॉयज फुटबॉल टीम बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब

रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत आज का पहला मैच यंग बॉयज फुटबॉल टीम बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।आज के मैच का शुभारंभ सुनील कुमार सिंह कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ ने मुहम्मद सलाउद्दीन , नाजिर हुसैन , राकेश कुमार एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खेल के प्रारंभ से ही दोनों टीमों के द्वारा काफी संघर्षपूर्ण एवं तेज खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन खेल के पहले हॉफ में मध्यांतर तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। मध्यांतर तक यंग बॉयज फुटबॉल क्लब एवं रैंबो फुटबॉल क्लब शून्य शून्य से बराबरी रहे।

मध्यांतर के पश्चात दोनों हीं टीमों को द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता रैम्बो फुटबॉल टीम को मिला जिसके जर्सी नंबर 16 खालिद सैफी ने खेल के 39 वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोलकर एक शून्य की बढ़त दिला दिए । खेल की समाप्ति पश्चात रैम्बो फुटबॉल टीम ने यंग बॉयज फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football युग सृजन फुटबॉल टीम बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी

आज का दूसरा मैच युग सृजन फुटबॉल टीम बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच खेला जाना था लेकिन मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी की टीम खेलने के लिए मैदान में उपस्थित नहीं हुई इसके पश्चात युग सृजन फुटबॉल क्लब को वॉक ओवर का लाभ देते हुए पूर्ण अंक दिया गया।

आज खेले गए मैच के निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में मणि राज ठाकुर और दीपक कुमार एवं चौथे निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक ने अपनी भूमिका निभाई।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि कल दिनांक 20 फरवरी 26 को लीग टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब बनाम पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब दूसरा मैच चक्कर स्पोर्टिंग क्लब बनाम ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच खेला जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all