Banka 22 February : Mandar Fide Rating – अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त बांका जिला शतरंज संघ एवं बांका जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में खेल भवन, बांका में आयोजित मंदार फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के बिलो 1800 वर्ग में मुजफ्फरपुर के अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Mandar Fide Rating
इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, झारखंड एवं बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 61 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता कुल 9 चक्रों में खेली गई। अभिषेक सोनू ने 6 अंक अर्जित कर अपने रेटिंग वर्ग में तीसरा स्थान सुनिश्चित किया।
Mandar Fide Rating प्रतियोगिता के दौरान अभिषेक सोनू ने बांका के मानस झा, मधुबनी के अनुभव मिश्रा, पश्चिम बंगाल के राजीव रॉय, भागलपुर के सार्थक शर्मा, बांका के अर्पित कुमार तथा पटना के पार्थवा को पराजित किया।

वहीं प्रतियोगिता के विजेता सुधांशु रंजन के खिलाफ उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए नाइट ओपनिंग से मुकाबले की शुरुआत की। मध्य खेल में अपोजिट कलर बिशप की स्थिति बनने के बाद मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा था, लेकिन एक महत्वपूर्ण क्षण में रुक की गलत चाल चलने से सुधांशु रंजन को प्यादा आगे बढ़ाने का अवसर मिल गया। इसके कारण अभिषेक सोनू को अपना बिशप गंवाना पड़ा और धीरे-धीरे बाजी उनके प्रतिद्वंद्वी के पक्ष में चली गई, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
Ravi Mehta Memorial Football : न्यू स्टार और आईजी स्पोर्टिंग क्लब की शानदार 5-0 जीत https://t.co/PH9kgsDbn6 #Muzaffarpur #football pic.twitter.com/6LAKfvAaCf
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 21, 2026
अपने रेटिंग वर्ग में शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक सोनू को आयोजकों द्वारा ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं ईनामी राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. विमोहन कुमार, उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन तथा गुरुकुल शतरंज अकादमी के अध्यक्ष दीपक प्रसाद सिंह सहित कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।