Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 March : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले गए Ravi Mehta Memorial Football लीग मैच में यंग बॉयज फुटबॉल क्लब ने पुलिस बॉयज को 12-0 से हराया, जबकि एमआईटी हॉस्टल टीम के अनुपस्थित रहने पर किंग कोबरा क्लब को वॉकओवर मिला।

Ravi Mehta Memorial Football

आज दिनांक 01 मार्च 2026 को खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाने थे।

पहले मैच में यंग बॉयज फुटबॉल क्लब ने पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब को एकतरफा मुकाबले में शून्य के मुकाबले 12 गोलों से पराजित कर दिया। मैच की शुरुआत से ही यंग बॉयज फुटबॉल क्लब ने आक्रामक खेल दिखाते हुए दबाव बनाए रखा और मध्यांतर तक 4-0 की बढ़त हासिल कर ली। मध्यांतर के बाद भी टीम ने अपना दबदबा कायम रखा और आठ और गोल दागते हुए मुकाबला 12-0 से अपने नाम कर लिया।

Advertisements
Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

इस मैच का उद्घाटन मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह, राकेश कुमार पासवान, मोहम्मद सलाउद्दीन, सुरेश महतो और वीरेंद्र कुमार यादव ने अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football

दूसरा मैच एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम और किंग कोबरा फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाना था, लेकिन एमआईटी हॉस्टल टीम के अनुपस्थित रहने के कारण किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को वॉकओवर का लाभ दे दिया गया।

आज खेले गए मैच में अमोद कुमार मुख्य निर्णायक रहे, जबकि सहायक निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक और मोहम्मद सईद तथा चौथे निर्णायक के रूप में दीपक कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि 02 मार्च 2026 को लीग के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब और आईजी स्पोर्टिंग क्लब के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच रैंबो फुटबॉल क्लब और सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.