Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 March : औराई विधायक व बिहार सरकार की मंत्री रमा निषाद ने Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर सेवा नियमितीकरण की मांग को जायज बताया और मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।

Bihar University अतिथि प्राध्यापकों के सेवा नियमितीकरण की मांग

औराई विधानसभा क्षेत्र की विधायक व बिहार सरकार की मंत्री Rama Nishad ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार ही नहीं करते, बल्कि वे भावी पीढ़ी को संस्कारों और सकारात्मकता के रंगों से भी सराबोर करते हैं। जिस प्रकार होली का त्योहार जीवन में विविधता और आनंद लेकर आता है, उसी प्रकार शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।

वे Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University के अतिथि प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के दौरान यह बातें कही।

Advertisements

उन्होंने बताया कि यूजीसी के मानकों पर नियुक्त लगभग तीन हजार अतिथि शिक्षक पिछले छह–सात वर्षों से बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में उनके सेवा नियमितीकरण की मांग बिल्कुल जायज है।

Bihar University अतिथि प्राध्यापकों के सेवा नियमितीकरण की मांग
Bihar University अतिथि प्राध्यापकों के सेवा नियमितीकरण की मांग

मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने में अतिथि प्राध्यापकों की भूमिका सराहनीय रही है। ये शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा देकर उनके बेहतर भविष्य के लिए भी तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अतिथि प्राध्यापकों के सेवा नियमितीकरण के मुद्दे पर वे जल्द ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगी तथा समय लेकर उनसे वार्ता भी करेंगी।

इस अवसर पर उन्होंने बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत सभी अतिथि प्राध्यापकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के डॉ. ललित किशोर, डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. स्मिता, डॉ. पल्लवी कुमारी, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. हरिशंकर भारती और निलेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.