Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 March : MDDM College में बिहार दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने कविता, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की समृद्ध परंपरा और गौरव को प्रस्तुत किया।

MDDM College में Bihar Diwas

मुजफ्फरपुर स्थित एम.डी.डी.एम. कॉलेज में आज बिहार दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल के संरक्षण एवं डॉ. शगुफ्ता नाज़ के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

MDDM College में Bihar Diwas
MDDM College में Bihar Diwas
MDDM College में Bihar Diwas
MDDM College में Bihar Diwas

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. अलका जायसवाल ने छात्राओं से बिहार के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

Advertisements
MDDM College में Bihar Diwas
MDDM College में Bihar Diwas

इस अवसर पर बिहार की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाज एवं छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। छात्राओं ने कविता पाठ एवं भाषण के माध्यम से बिहार के इतिहास और गौरव को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।

MDDM College

कार्यक्रम में स्वर्णा, वंदना, विजया लक्ष्मी, साक्षी सहित अनेक छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मंच संचालन सिद्धिका द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन तान्या गुप्ता ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. प्रियम फ्रांसिस, डॉ. आशा, पार्थ प्रियदर्शी सहित कई शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सभी के मन में बिहार के प्रति गर्व और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की भावना को और मजबूत किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.