Headlines

LS College में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की आम सभा, 4 अप्रैल की क्षेत्रीय बैठक को लेकर मांगों पर मंथन

LS College में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की आम सभा LS College में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की आम सभा
Advertisements

Muzaffarpur 2 April : LS College में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की आम सभा आयोजित हुई, जिसमें 4 अप्रैल को प्रस्तावित क्षेत्रीय वृहद परिषद की बैठक में लंबित मांगों को मजबूती से उठाने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार सिंह ने मांगें नहीं माने जाने पर बिहारव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी।

LS College में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की आम सभा

LS College शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की आम सभा आयोजित की गई। सभा का मुख्य उद्देश्य चार अप्रैल को प्रस्तावित क्षेत्रीय वृहद परिषद की बैठक में शिक्षकेतर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को मजबूती से रखना था।

LS College में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की आम सभा
LS College में शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की आम सभा

सभा में महासंघ के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकेतर कर्मचारी विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की रीढ़ हैं। लंबे समय से हमारी कई जायज मांगें लंबित पड़ी हैं। इससे आज आम सभा बुलाकर सभी सदस्यों से राय ली है। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आगे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

डॉ आनंद कुमार सिंह ने आगे कहा कि हमारी मांगें पूरी तरह जायज और समयानुकूल हैं। यदि उच्चाधिकारी हमारी बातों पर ध्यान नहीं देते तो शिक्षकेतर कर्मचारी पूरे बिहार में एकजुट होकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं लेकिन हमारी धैर्य की भी सीमा है। उन्होंने सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील की। सभा में शिक्षकेतर कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। आम सभा में सत्येंद्र कुमार, आनंद चक्रपाणि, संजय कुमार, लालबाबू सिंह, गुरु प्रसाद कश्यप सुजीत कुमार, जितेंद्र मोहन सहित अन्य मौजूद रहे।