Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur, 11 May : Mothers Day मातृत्व दिवस के अवसर पर अखाराघाट एफसीआई गोदाम रोड स्थित स्विम्फीट अकादेमी में महिलाओं और बालिकाओं को तैराकी के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम की उपमहापौर डॉ. मोनालिसा ने दीप प्रज्वलन कर किया।

Mothers Day पर स्विम्फीट अकादमी में विशेष तैराकी

इस अवसर पर तैराकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नेशनल तैराक अदिति, निधि तथा राज्य गोल्ड मेडल विजेता वर्षा राज और प्रांजल परिदर्शी को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Mothers Day
Mothers Day पर स्विम्फीट अकादमी में विशेष तैराकी

कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं और बच्चियों ने हिस्सा लिया और तैराकी के गुर सीखे। प्रतिभागियों ने स्विमिंग की महत्ता को समझते हुए इस खेल के प्रति गहरी रुचि दिखाई।

Advertisements
Mothers Day पर स्विम्फीट अकादमी में विशेष तैराकी

इस आयोजन का सफल संयोजन श्रीमती सोनली, प्रियंका देवी, स्विम्फीट अकादमी के निदेशक अभाष कुमार और जिला तैराकी संघ के सचिव कुंदन राज द्वारा किया गया।

Mothers Day

कार्यक्रम ने न केवल तैराकी के प्रति जागरूकता बढ़ाई बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भरता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया।

You may also like to read…

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.