Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 July : RDS College शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने महाविद्यालय के नए प्राचार्य डॉ शशी भूषण का बुके एवं माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कर्मचारी संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नए प्राचार्य के नेतृत्व में कॉलेज का चतुर्दिक विकास होगा।

RDS College नए प्राचार्य का अभिनंदन

RDS College
RDS College

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शशी भूषण ने कहा कि किसी भी महाविद्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा की है और कहा कि सब लोग मिलकर इस महाविद्यालय को एक नई ऊंचाई प्रदान करेंगे। कर्मचारी गण पूरे उत्साह से काम करें और कॉलेज के विकास में अपना योगदान दें। समय-समय पर उनकी समस्याओं को लेकर संवाद स्थापित किया जाएगा।

मौके पर श्री कार्तिक पूर्णेन्दु, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री रामनाथ सिंह, श्री धीरज कुमार, श्री राजकुमार सिंह, श्री नीतेश कुमार, श्री विजय कुमार,श्री राजीव झा, श्री अशोक कुमार, श्री राहुल कुमार, श्रीअमलेंदु कुमार,श्री रुपेश कुमार,दीपक कुमार ,मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.