Patna 5 April : 5 अप्रैल 2026 के Bihar Weather बुलेटिन के अनुसार पटना, गया और नवादा में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहा। शेखपुरा में अधिकतम तापमान 38.4°C और अगवानपुर (सहरसा) में न्यूनतम 19.7°C दर्ज हुआ। अगले 48 घंटों तक तापमान स्थिर रहने के बाद 2-4°C गिरावट की संभावना है। पटना और सिवान में 50 किमी/घंटा की तेज हवा भी दर्ज की गई।
Bihar Weather Update
Bihar Weather ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान पटना, गया और नवादा जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस अगवानपुर (सहरसा) में रिकॉर्ड किया गया। पूरे बिहार में अधिकतम तापमान 32.7 से 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पटना और सिवान में अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली, जिससे कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। वहीं बांके बाजार में 2.0 मिमी, फतुहा में 1.8 मिमी और नवादा में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
Bihar Weather Update 4 अप्रैल 2026: गया में 62 किमी/घंटा की तेज हवा, अगले 4 दिनों में तापमान 3-4°C गिरने के आसार https://t.co/j5HrBe7a0e #Weather #Bihar pic.twitter.com/idXulf8MO9
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 4, 2026
🌡️ तापमान में आएगी गिरावट
पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 2-3 दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तेज हवा और बादलों की गतिविधि बने रहने की भी संभावना व्यक्त की है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।