राजस्थान करौली के देवदूत की कहानी – चार जान के सामने मेरी जान कीमती नहीं थी – कॉन्स्टेबल नेत्रेश शर्मा
April 5, 2022 | by Goltoo
Jaipur 5 April : राजस्थान के करौली में शनिवार को उपद्रव और आगजनी की घटनाएं हुई. आगजनी की घटनाओं के दौरान दुकानों के साथ-साथ मकानों में भी आग लगा दी गई थी. दुकानों के बीच एक मकान लाक्षागृह बन जल रहा था. घर में मासूम बच्चे के साथ उसकी मां और दो अन्य महिलाएं थी वे लगभग उम्मीदें खो चुके थे, परंतु करौली कोतवाली थाने के 31 साल के कॉन्स्टेबल नेत्रेश शर्मा देवदूत बनकर आए.

करौली में नव वर्ष के उपलक्ष्य पर एक रैली निकाली गई थी. करीब 5 बजे रैली हटवाड़ा बाजार पहुंची थी. उससे थोड़ी आगे गणेश गेट पर नेत्रेश शर्मा तैनात थे. इसी बीच सिगमा गाड़ी पर तैनात नेत्रेश शर्मा को वायरलेस आई कि हटवाड़ा बाजार में पथराव हो रहा है. जब नेत्रेश हटवाड़ा बाजार पहुंचे तो भीषण आगजनी हो रही थी. उन्होंने पहुंचकर यह देखा कि कुछ घायल बाहर दुकानों के बैठे थे घायलों को अस्पताल पहुंचा कर वापस से हटवा बाजार आये नेत्रेश.
Bihar Crime News : निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर एके-47 से हमला,एक ग्रामीण की मौत – GoltooNews https://t.co/v8Pl2NsWwI #Siwan pic.twitter.com/lc6MzBAC08
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 5, 2022
नेत्रेश शर्मा ने देखा कि भीषण आगजनी हो रही थी और एक मकान धु धु कर जल रही थी.दोनों मकान के दोनों तरफ लाख की दुकानें थी. मकान के अंदर से तीन महिलाओं और एक बच्चे के चीखने की आवाज आ रही थी. महिला के गोद में 4 साल का बच्चा भी था. आग से बचाने के लिए महिला ने उसे एक कपड़े में लपेट कर रखा था. नेत्रेश शर्मा ने आव देखा न ताव और दौड़ कर आग की लपटों के बीच होते हुए मकान में घुस गए.

चार जाने बचाने के आगे खुद की जान की परवाह नहीं करते हुए नेत्रेश शर्मा ने आग के बीच में मकान के अंदर पहुंचा तो तीनों महिलाएं और बच्चे का रो कर बुरा हाल था. नेत्रेश शर्मा ने उन लोगों को हौसला बढ़ाया और कहा कि मेरे पीछे आप भागदौड़ कर भागे.उसके बाद नेत्रेश शर्मा ने बच्चे को अपनी गोद में लिया और महिलाओं को और बच्चों को अपने पीछे दौड़ कर भागने के लिए कहा राजस्थान के करौली के देवदूत की कहानी की चर्चा देशभर के समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर हो रही है.

राजस्थान में करौली हिंसा के दौरान कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा ने एक शिशु सहित 4 लोगों की जान बचाई।
अब उन्हें राजस्थान सरकार हेड कांस्टेबल के रूप में पदोन्नत किया गया है और मुख्यमंत्री ने खुद बातें कर बधाई और शुभकानाएं दी है.

#Karauli #Netreshsharma #Rajasthan

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all