Headlines

Bihar University के कॉलेजों में दूसरे दिन भी गूंजी थालियां, 13 अप्रैल को निकलेगा विशाल मशाल जुलूस

Bihar University के कॉलेजों में दूसरे दिन भी गूंजी थालियां Bihar University के कॉलेजों में दूसरे दिन भी गूंजी थालियां
Advertisements

Muzaffarpur 11 April : Bihar University एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर BRABU के कॉलेजों में दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद 13 अप्रैल को शाम 4:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में विशाल मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की गई है।

Bihar University के कॉलेजों में दूसरे दिन भी गूंजी थालियां

Bihar University एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिहार विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में कर्मचारियों का आंदोलन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ हुई वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारियों में आक्रोश और बढ़ गया।

Bihar University के कॉलेजों में दूसरे दिन भी गूंजी थालियां
Bihar University के कॉलेजों में दूसरे दिन भी गूंजी थालियां

शनिवार को दोपहर एक बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी अपने-अपने कॉलेज परिसरों में एकत्र हुए और करीब एक घंटे तक थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों के धैर्य की लगातार परीक्षा ले रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

महासंघ की ओर से जारी रणनीति के अनुसार, अब आंदोलन का अगला चरण और अधिक प्रभावी होगा। कर्मचारियों ने घोषणा की है कि 13 अप्रैल को शाम 4:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।

कर्मचारियों का कहना है कि यह आंदोलन उनकी लंबित मांगों के समाधान तक जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसका स्वरूप और व्यापक हो सकता है।