Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 November : मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मार्ग पर फकुली लालगंज मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा Car Accident हुआ, जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Car Accident मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मार्ग

दुर्घटना तब हुई जब कार चालक ने अचानक सामने आ गए बाइक सवार को बचाने की कोशिश में कार को दूसरी लेन में मोड़ा, लेकिन दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस से सीधी टक्कर हो गई।

Car Accident मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मार्ग
Car Accident मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मार्ग

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक को संभलने का मौका नहीं मिला, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से हाजीपुर (पटना) जा रही इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01BJ5790 है, और दुर्घटना में टकराई बस “जय माता दी ट्रेवल्स” की थी।

Advertisements

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर किया है।

More Accident Updates Near Muzaffarpur

काजीइणड और मदरसा चौक के बीच में गैस प्लांट के पास एक्सीडेंट.

सरैया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में सड़क दुर्घटना में एक की मौत

साहेबगंज में हत्या की सुचना

गोरौल चौक पर दो कारों में जबरदस्त टक्कर अभी अभी 5.30 PM

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.