www.goltoo.in

राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर लंगट सिंह कॉलेज में

March 25, 2023 | by Goltoo

nss

Muzaffarpur 25 March : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन आज दिनांक 25.03.2023 को लंगट सिंह महाविद्यालय के छात्र स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ऋतुराज कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर, विश्वविद्यालय परिसर एवं दामूचक झुग्गी बस्ती में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली एवम सफाई अभियान चलाया. झुग्गी बस्ती में रहने वाले वाले लोगों को सफाई के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया.

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बताया इस सफाई अभियान में छात्र और छात्राओं द्वारा बडे उत्साह से अपनी भागीदारी दी गई साथ ही लोगों को स्वच्छ वातावरण में रहने के लिए प्रेरित भी किया .

डॉ ऋतुराज कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में 50 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में शिवांशु, रितेश, ऋषभ, गौरव, शालिनी, ऋचा, सबीना, ज्योति, कोमल एवम अभिजित का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा.

#nss #Muzaffarpur #news

RELATED POSTS

View all

view all