12वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए Muzaffarpur टीम का चयन, 75 खिलाड़ियों ने लिया भाग
April 29, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 29 April : गया में 1–3 May 2026 को होने वाली 12वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए Muzaffarpur टीम का चयन सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित ट्रायल से हुआ, जिसमें 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
12th State Junior Basketball Championship के लिए Muzaffarpur टीम
गया में 1 से 3 May 2026 तक आयोजित होने वाली 12वीं राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन कर लिया गया है।

आज गौशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर जिला टीम के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, क्लबों और एकेडमियों से आए लगभग 75 (बालक एवं बालिका) खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद दोनों वर्गों से 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया।

टीम इस प्रकार है —
बालक वर्ग:
निखिल, आयुष पटेल (मुखर्जी सेमिनरी), शिवम, सुयश, साहित्य (सेंट जेवियर्स), सम्मान, आयुष कुमार, आयुष शर्मा, नीतिन बाबू (जी डी मदर), शशांक सिंह और शनुर हुसैन (बास्केटबॉल एकेडमी)
Muzaffarpur में 3rd राजेश बंसल मेमोरियल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, डीपीएस व माउंट लिट्रा जी बने ओवरऑल चैंपियन https://t.co/nOlyvUFXP3 #skating #Muzaffarpur pic.twitter.com/HBR91L7TOf
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 26, 2026
बालिका वर्ग:
मैत्रेई शंकर, अनंता प्रिया, शिद्रा ज़रीन (सेंट जेवियर्स), सृष्टि शाह, अदिति केजरीवाल, श्रेयसी, माही, मायरा, जजोडिया, पी. जयसवाल (जी डी मदर), कृति और जान्वी (सेक्रेट हार्ट स्कूल)
टीम चयन की जानकारी मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने दी। वहीं संघ के अध्यक्ष श्री आमोद कुमार दत्ता ने खिलाड़ियों को विजयी होकर लौटने का आशीर्वाद दिया। संघ के सभी सदस्यों ने मुजफ्फरपुर टीम को शुभकामनाएं दीं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all