Headlines

Muzaffarpur District Cricket League में फ्रेंड्स इलेवन ने गायत्री क्रिकेट क्लब को हराया

SKJ Law College
Advertisements

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स इलेवन ने गायत्री क्रिकेट क्लब को हराया ।


Muzaffarpur 7 April : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के दूसरे चरण के दूसरे मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College


आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में गायत्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 14 ओवर में 46 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें देवेश आनंद ने 19 रनों की पारी खेली इनके अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में खाता भी नहीं खोल सके।

SKJ Law College


गेंदबाजी में फ्रेंड्स इलेवन के तरफ से नवाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके वही नीतीश को दो ,रवि शंकर को दो ,और आरजू को दो विकेट प्राप्त हुए।

SKJ Law College


जवाब में खेलने उतरी फ्रेंड्स इलेवन की टीम ने 4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य 47 रन बना लिए।
फ्रेंड्स इलेवन के तरफ से आरजू ने 16 रन बनाए वही मतीन 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

SKJ Law College
SKJ Law College
SKJ Law College


गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से एकमात्र सफल गेंदबाज निट्ट रहे जिन्होंने 3 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच फ्रेंड्स इलेवन के नवाज को दिया गया।


आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं अंकित कुमार थे वहीं ऑफलाइन स्कोरर आर्यन एवं ऑनलाइन स्कोरर मुरारी थे।
कल का मैच : यंग मेंस क्रिकेट क्लब बनाम बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी

#Muzaffarpur #Cricket