Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 August : Tirhut College of Physical Education , झपहां, मुजफ्फरपुर में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार) के तत्वावधान में आयोजित 14 दिवसीय “युवा आपदा मित्र” आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित युवा समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में आपदा जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शक्तिमान सिंह ने की। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज की सेवा और जनजागरूकता के लिए करना चाहिए।

Advertisements
Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार ने मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार तथा विशिष्ट अतिथि श्री आनंद लुला को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सभी आफिशियल जिनके बिना यह कार्यक्रम सफल होना मुश्किल था, एनडीआरएफ टीम, कार्यक्रम संयोजक श्री रंजन कुमार तथा प्राचार्य सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारीगण प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया व्यक्त की।

Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
Tirhut College of Physical Education में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन

कार्यक्रम के कैंप समन्वयक प्रो. रंजन कुमार ने प्रशिक्षण शिविर की विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि 14 दिनों तक प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव, अग्नि सुरक्षा, सीपीआर तथा विभिन्न आपदा परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों, एनडीआरएफ टीम तथा सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.