Muzaffarpur में ज्वेलरी कारोबारी से लूट, फायरिंग कर 6.30 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
May 6, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 6 May : Muzaffarpur के मणिका विशनपुर चांद रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने एक ज्वेलरी कारोबारी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और लाखों के गहने व नकदी लूट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Muzaffarpur में ज्वेलरी कारोबारी से लूट
Muzaffarpur के मणिका विशनपुर चांद रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने एक ज्वेलरी कारोबारी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और लाखों के गहने व नकदी लूट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी और करीब 6.30 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों के साथ 60 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के नवादा चौक-मणिका विशनपुर चांद रोड की बताई जा रही है। पीड़ित कारोबारी सरोज शाह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी नारौली और दर्दा चौक स्थित दुकानों को बंद कर अपने पुत्र अविनाश और अभिषेक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवादा चौक से करीब 500 मीटर आगे दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।
Muzaffarpur में ठगों का ‘डबल अटैक’! जज बनकर 20 लाख उड़ाए, ATM से 75 हजार साफ—सुरक्षा पर उठे सवाल https://t.co/f0E837ctWx #Muzaffarpur #cybercirme pic.twitter.com/0GyTBMWWOh
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 5, 2026
कारोबारी के अनुसार एक बदमाश उनके साथ मारपीट करने लगा, जबकि पीछे से आए दूसरे अपराधी ने डराने के लिए फायरिंग कर दी। विरोध करने पर अपराधियों ने उनके पुत्र के पास मौजूद गहने और नकदी छीन ली और नवादा चौक की ओर फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जिंदा कारतूस, खोखा, गमछा और चप्पल बरामद किया।
Muzaffarpur Police ने अप्रैल 2026 में ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर 27,965 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर ₹3.61 करोड़ जुर्माना वसूला। बिना हेलमेट और बिना इंश्योरेंस सबसे बड़े उल्लंघन रहे। https://t.co/nDRF90HehF #Police #ibharpolice #Muzaffarpur pic.twitter.com/WJOZ4PLzAY
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 4, 2026
डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से कारोबारियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all