Bihar News
Advertisements

Darbhanga 7 April : दरभंगा में फिर एक बार बड़ी लूटपाट हुई है. बिहार में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं. सुपौल बाजार के पीएनबी ब्रांच से ₹५०लाख लूट कर फरार हो गए अपराधी. पुलिस को मौके से गोलियों की खोखे भी बरामद हुए हैं.

बिरौल थाना के सुपौल बाजार में पीएनबी पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में शाम 4 बजे 5 हथियारबंद अपराधी बैंक पहुंचते हैं. हथियार के बल पर सभी ग्राहकों और कर्मचारियों को अपने कब्जे में कर लूटपाट करते हैं.दहशत फ़ैलाने के लिए फायरिंग भी किया अपराधियों ने .

लॉकर भी लूटे जाने की बात आ रही है. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने कई गोलियां भी चलाई जिसके खोखे पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. बैंक में जमा करा आए कई ग्राहकों के भी पैसे लूट लिया गया. अपराधी आराम से फायरिंग करते हुए फरार हो गए. 50 से ₹55लाख लूटे जाने का अनुमान है.

Advertisements


कल रात की बात है भागलपुर के सबौर में एक चिकित्सक को बंधक बनाकर 6 अपराधकर्मियों ने 20 लाख से भी ज्यादा के नकदी और जेवरात ले गए बिहार में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं .

#Biharnews #BankRobbery #Crimenews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.