www.goltoo.in

Hayman Trophy News : दरभंगा ने कैमूर को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

April 7, 2022 | by Goltoo

IMG_20220407_093749

Patna 7 April : हायमन ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जा रहा है. हायमन ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में दरभंगा ने कैमूर को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

Symbolic Image from Twitter

दरभंगा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में अल्तमश के 86 गेंदों में 80 जिसमे 8 चौके और 3 छक्के और शिव पिरासर के 52 रन की अर्ध शतकीय रनों की पारी की बदौलत और सुभाष के नाबाद 33 रन की उपयोगी पारी के सहारे 7 विकेट खोकर 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. कैमूर के सामने लक्ष्य था 232 रनों का. गेंदबाजी में कैमूर के प्रेम और धनेश को दो-दो विकेट मिले.


जवाब में खेलने उतरी दरभंगा के पूरी टीम 40.1 ओवर में गोपाल राय के 56 की पारी और सुशांत के 37 रन के सहारे 188 पर सिमट गई. दरभंगा ने कैमूर को 43 रनों से पराजित कर दिया.


गेंदबाजी में सुभाष, जीशान और मनीष ने तीन-तीन विकेट लिए. शुक्रवार को मोइनुल हक स्टेडियम में तीसरा क्वार्टर फाइनल पूर्णिया और समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा. पूर्वी चंपारण की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है.

RELATED POSTS

View all

view all