Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 May : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय BRABU और BIT Mesra द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, शहरी जैव विविधता संरक्षण पर हुई चर्चा।

BRABU और BIT Mesra की संगोष्ठी में Urban Biodiversity Conservation पर चर्चा

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर “Urban Biodiversity Conservation: Emerging Challenges and Sustainable Pathways” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन 18 मई 2026 को किया गया। इस संगोष्ठी का संयुक्त रूप से आयोजन सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग, बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा तथा वनस्पति विज्ञान विभाग, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को बिहार राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा वित्तपोषित किया गया।

BRABU और BIT Mesra की संगोष्ठी में Urban Biodiversity Conservation पर चर्चा
BRABU और BIT Mesra की संगोष्ठी में Urban Biodiversity Conservation पर चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कुलगीत से हुई। इसके पश्चात BRABU वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रंजना कुमारी ने स्वागत भाषण दिया। संगोष्ठी का परिचय संयुक्त संयोजक डॉ. सुकल्यान चक्रवर्ती ने प्रस्तुत किया। आयोजन सचिव डॉ. कीर्ति अविशेक ने अपने व्याख्यान में शहरी पारिस्थितिकी एवं जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisements

कार्यक्रम का उद्देश्य तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण जैव विविधता के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना तथा उनके सतत समाधान खोजने के लिए वैज्ञानिक, शैक्षणिक एवं नीतिगत दृष्टिकोणों को साझा करना था।

BRABU और BIT Mesra की संगोष्ठी में Urban Biodiversity Conservation पर चर्चा
BRABU और BIT Mesra की संगोष्ठी में Urban Biodiversity Conservation पर चर्चा

आमंत्रित वक्ता के रूप में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (बिहार) के ई. एंड डब्ल्यू. रेंज के रेंज ऑफिसर डॉ. विकास कुमार पांडेय ने शहरी क्षेत्रों में जैव विविधता संरक्षण से जुड़े प्रशासनिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर व्याख्यान दिया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व वैज्ञानिक एवं संयुक्त निदेशक, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (पटना) डॉ. गोपाल शर्मा ने जैव विविधता संरक्षण की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर अपना प्रेरक संबोधन दिया।बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. नीलम कुमारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. पूनम सिन्हा, डॉ. कादंबिनी, डॉ. नीति किरण, डॉ. रितिका कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.