www.goltoo.in

Muzaffarpur समेत देशभर में 20 मई को मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद Chemist Strike, क्या होगा असर?

May 19, 2026 | by Goltoo

medicine 20may

Muzaffarpur 19 May : ऑनलाइन मेडिसिन कारोबार के विरोध में Muzaffarpur समेत देशभर में 20 मई को मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद, केमिस्ट संगठनों ने जताया विरोध

Muzaffarpur समेत देशभर में 20 मई को मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

ऑनलाइन मेडिसिन डिलीवरी और ई-फार्मेसी कारोबार के विरोध में Muzaffarpur सहित देशभर के केमिस्ट और ड्रगिस्ट संगठनों ने 20 मई को मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला लिया है। विरोध के तहत कई स्थानों पर दवा दुकानें बंद रहेंगी, जिससे आम लोगों और नियमित दवा लेने वाले मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।हालांकि, जन औषधि की दुकान हड़ताल से अलग है और खुली रहेगी।

Muzaffarpur समेत देशभर में 20 मई को मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद
Muzaffarpur समेत देशभर में 20 मई को मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

जानकारी के अनुसार, दवा व्यवसायियों का कहना है कि तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन दवा कारोबार से स्थानीय और छोटे मेडिकल स्टोर प्रभावित हो रहे हैं। संगठनों का आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन मेडिकल दुकानों के लिए समान नियम लागू नहीं होने के कारण व्यापारिक असंतुलन पैदा हो रहा है। उन्होंने दवा वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और सख्त नियम लागू करने की मांग उठाई है।

Muzaffarpur केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि यह विरोध केवल व्यापारिक हितों का मुद्दा नहीं, बल्कि दवा वितरण प्रणाली में समान अवसर और नियम लागू करने की मांग से जुड़ा है। संगठन से जुड़े संजीव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, रंजन कुमार साहू, नवरत्न, अजय कुमार चौधरी, नीरज सिंह सहित अन्य सदस्य विरोध कार्यक्रम में शामिल रहे। बताया गया कि संगठन के सदस्य पिछले तीन दिनों से काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं और अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

हालांकि, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ नर्सिंग होम और अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा सेवाएं जारी रह सकती हैं, ताकि गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

दवा व्यवसायियों का कहना है कि ऑनलाइन माध्यमों से दवाओं की गलत आपूर्ति और नियमों के उल्लंघन पर रोक लगनी चाहिए। उनका मानना है कि मरीजों की सुरक्षा, दवाओं की गुणवत्ता और नियंत्रित वितरण व्यवस्था को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

वहीं, लोगों को सलाह दी गई है कि यदि घर में कोई बुजुर्ग, गंभीर मरीज या नियमित दवा लेने वाला व्यक्ति है, तो आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता को लेकर पहले से जानकारी कर लें। अलग-अलग क्षेत्रों में हड़ताल का असर अलग हो सकता है।

RELATED POSTS

View all

view all