LS College Cricket क्रिकेट फाइनल: टीम-ए ने 113 रनों से दर्ज की बड़ी जीत, बनी चैंपियन
Muzaffarpur 21 May : LS College में आयोजित वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में टीम-ए ने टीम-बी को 113 रनों से हराकर खिताब जीता। प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने खेलों को चरित्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
LS College Cricket क्रिकेट फाइनल
LS College Cricket के वार्षिक खेलकूद के तहत गुरुवार को परिसर स्थित क्रिकेट मैदान पर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल 26 पंजीकृत खिलाड़ियों को दो टीमों में बाँटकर 20-20 ओवरों का रोमांचक मुकाबला खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल राज की कप्तानी वाली टीम-ए ने 20 ओवरों में 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में चन्द्र प्रकाश की अगुआई में उतरी टीम-बी की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम 14 ओवर 3 गेंदों में महज 141 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम-ए ने 113 रनों के बड़े अंतर से विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि टीम-बी उपविजेता रही।

मैच के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का हिसाब नहीं है, यह चरित्र निर्माण की सबसे प्रामाणिक पाठशाला है। उन्होंने आगे कहा कि लंगट सिंह महाविद्यालय एक ऐसे समग्र पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण की दिशा में अग्रसर है, जहाँ शैक्षणिक उत्कृष्टता और खेल-कौशल एक-दूसरे के पूरक होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय में आधुनिक खेल संरचना विकसित करने की दिशा में जिस प्रकार के प्रयास किए जा रहे है यहाँ के खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर को पार कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कॉलेज का नाम रौशन करेंगे।
Muzaffarpur Cricket League 26 मई से, ‘बमबम भईया’ सीनियर जिला क्रिकेट लीग के पहले चरण में 15 मुकाबले https://t.co/y5qDUEYmbZ #Muzaffarpur #cricket pic.twitter.com/RSWKDCkD1w
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 21, 2026
विजेता टीम-ए के खिलाड़ियों में विशाल राज (कप्तान), राजीव रंजन, शुभम कुमार, रोहित कुमार, आदित्य गौरब (विकेटकीपर), आर्यन कुमार, शुभम श्रीवास्तव, आर्यन, मो. फैजल, अंकित सिंह, भीम तथा श्वेताव शामिल रहे। उपविजेता टीम-बी में चन्द्र प्रकाश (कप्तान), अंकित कुमार (विकेटकीपर), आशीष कुमार, अमन कुमार, आदित्य कुमार, आदित्य कुमार-II, अमन झा, अनिरुद्ध कुमार, प्रथम, उत्कर्ष उद्यम एवं अमन आदि रहे। मैच में अंपायरिंग का दायित्व आदित्य कुमार और सानू ने निभाया, जबकि स्कोरर की भूमिका आर्यन ने संभाली।
इस अवसर पर डॉ. आलोक कुमार, डॉ. राधा कुमारी, डॉ. राजेश अनुपम, संजय वर्मा, दिनेश कुमार, राहुल भारद्वाज, रवि कुमार तथा महाविद्यालय के क्रीड़ा निदेशक महेंद्र प्रसाद सहित अन्य उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.