World Environment Day पर वीर वॉरियर यूथ क्लब का जागरूकता अभियान, युवाओं ने लिया वृक्षारोपण का संकल्प
June 5, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 5 June : मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में वीर वॉरियर यूथ क्लब द्वारा मुखर्जी सेमिनरी हाई स्कूल में World Environment Day मनाया गया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण, क्विज प्रतियोगिता और सेमिनार आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित किया गया।
World Environment Day पर वीर वॉरियर यूथ क्लब का जागरूकता अभियान
आज दिनांक 05.06.2026 को मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में वीर वॉरियर यूथ क्लब द्वारा World Environment Day का आयोजन मुखर्जी सेमिनरी हाई स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुशरा रहमान जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत,मुजफ्फरपुर एवं विशिष्ट अतिथि मुखर्जी सेमिनरी एन .सी.सी ए.एन.ओ बालमुकुंद कुमार , सहायक प्रशाखा अधिकारी चन्देश्वर पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला युवा अधिकारी बुशरा रहमान ने कहा की आज के जवाने में जिसे जीवन के लिए जल महत्वपूर्ण है उसी तरह स्वच्छ हवा भी हमारे स्वास्थ्य के लिए अतिआवश्यक है। प्रदूषित वातावरण को शुद्ध करने के लिए हमें पेड़ अधिक मात्रा में लगाने और उस को बचाने की बहुत ही आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एन .सी.सी ए.एन.ओ बालमुकुंद कुमार ने की ओर उन्होंने ने कहा कि सभी युवाओं को एक पेड़ लगना चाहिए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, क्विज प्रतियोगिता, सेमिनार आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया ,इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं को देशभक्ति, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने किया वृक्षारोपण, कहा- प्रकृति संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी https://t.co/Abn5Lsdt4w #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/PEPQmdgglM
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 5, 2026
इस कार्यक्रमको को सफल बनाने में पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार,राष्ट्रीय स्वयंसेवक धर्मेन्द्र कुमार, राजा कुमार मुशहरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक कुमारी गीताजंली मरवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संतोष कुमार मीनापुर की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
साथ ही वीर वॉरियर यूथ क्लब के अध्यक्ष साक्षी कुमारी, सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all