Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 June : BRABU के पूर्व विज्ञान संकायाध्यक्ष और एलएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. श्यामा चरण प्रसाद का निधन। शिक्षा जगत और विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर।

BRABU और लंगट सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के पूर्व विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. श्यामा चरण प्रसाद नहीं रहे…..

BRABU के पूर्व विज्ञान संकायाध्यक्ष और लंगट सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. श्यामा चरण प्रसाद का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षा जगत और छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

BRABU और लंगट सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के पूर्व विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. श्यामा चरण प्रसाद नहीं रहे.....
BRABU और लंगट सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के पूर्व विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. श्यामा चरण प्रसाद नहीं रहे…..

डॉ. श्यामा चरण प्रसाद भौतिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विषय के मूर्धन्य विद्वान थे। वे बीआरएबीयू के पीजी भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर भी लंबे समय तक रहे।

Advertisements

कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने डॉ. श्यामा चरण प्रसाद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। कुलपति प्रो. राय ने कहा, डॉ. श्यामा चरण प्रसाद जी का जाना शिक्षा जगत, विशेषकर हमारे विश्वविद्यालय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वे एक असाधारण शिक्षाविद् और भौतिकी व इलेक्ट्रॉनिक्स के इनसाइक्लोपीडिक ज्ञाता थे। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा और शोध को समर्पित रहा।

लंगट सिंह कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने पूर्व प्राचार्य डॉ. श्यामा चरण प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे कॉलेज परिवार के लिए एक अत्यंत दुखद क्षण बताया। उन्होंने कहा एलएस कॉलेज के विकास में और यहाँ अकादमिक स्तर को ऊंचाइयों पर ले जाने में ऐतिहासिक योगदान रहा है, जिन्होंने पीढ़ियों का मार्गदर्शन किया। शोक व्यक्त करने वालों में प्रो. टीके डे, बीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजकिशोर प्रसाद, डॉ नवीन कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ स्वीटी सुप्रिया, डॉ विनीत कुमार,डॉ नीरज कुमार, जितेंद्र मोहन, अनिल ठाकुर आदि शामिल रहे।

उनके आकस्मिक निधन पर विधान पार्षद संरक्षक बूटा प्रो.संजय कुमार सिंह, बुस्टा महासचिव प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता, बुस्टा कार्यकारी अध्यक्ष प्रो जयकांत सिंह, विश्वविद्यालय स्नातकोतर विभाग शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो.सतीश कुमार राय व महासचिव प्रो.ललन कुमार झा, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो.रंजना कुमारी, सिंडिकेट सदस्य प्रो.प्रमोद कुमार, लंगट सिंह महाविद्यालय शिक्षक संघ महासचिव डॉ.राजीव कुमार आदि ने उनके निधन को पूरे विश्वविद्यालय परिवार की अपूरणीय क्षति बताया है।

सबने एक स्वर में कहा कि उनके निधन से हम सबने अपना आत्मीय अभिभावक खो दिया है। बुस्टा महासचिव प्रो.रमेश ने समस्त विश्वविद्यालय परिवार की ओर से अपनी शोक-सम्वेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक सम्वेदना व सम्बल-कामना प्रकट की है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.