Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 June : SKJ Law College और एल.पी. शाही कॉलेज में स्व. एल. पी. शाही की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई। शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

SKJ Law College में मनाई गई स्व. एल. पी. शाही की 8वीं पुण्यतिथि

SKJ Law College, मुजफ्फरपुर में दिनांक 9 June को पूर्व केंद्रीय मंत्री, एक प्रखर स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध शिक्षाविद् एवं महाविद्यालय के संस्थापक सचिव तथा पूर्व अध्यक्ष स्व. एल. पी. शाही की 8 वी पुण्य तिथि मनायी गई । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रधांजलि दी।

SKJ Law College में मनाई गई स्व. एल. पी. शाही की 8वीं पुण्यतिथि
SKJ Law College में मनाई गई स्व. एल. पी. शाही की 8वीं पुण्यतिथि

जिसमे महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, वरीय शिक्षको में प्रो. बी. एम. आजाद, डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, प्रो. आर. ए. सहाय, डॉ. पंकज कुमार, वितीय पदाधिकारी श्री उज्जवल कुमार, डॉ. अर्चना अनुपम, श्रीमती नीरा कुमारी इत्यादि मुख्य रूप से थे ।

Advertisements

इसके उपरांत एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमे महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार ने कहा कि स्व. एल. पी. शाही अपने विद्यार्थी जीवन काल से ही देश की आजादी के लिए  स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लेने और समाज के लोगो के विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य करना उनकी दिनचर्चा थी, जिसे वे अपनी अंतिम समय तक निभाते रहे ।

SKJ Law College में मनाई गई स्व. एल. पी. शाही की 8वीं पुण्यतिथि
SKJ Law College में मनाई गई स्व. एल. पी. शाही की 8वीं पुण्यतिथि

SKJ Law College के प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वे एक प्रमुख शिक्षाविद थे । उन्होनेविद्यार्थियों की आवश्कताओ और समस्याओ के निदान के लिए अनेको शिक्षण-संस्थानो की स्थापना की ।वरीय कांग्रेसी नेता श्री अरविन्द कुमार सिंह ने अपने संबोधन में उनके साथ बिताये हुए संस्मरण को सुनाते हुए कहा कि वे अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी थे । जब वे 1944 में अधिवक्ता के रूप में कार्य आरम्भ किये तो, उस समय के विद्वान हस्तियों के साथ मिलकर देश व राज्य के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए अतुलनीय कार्य किये, जिसे भुलाया नहीं जा सकता । प्रो. बी. एम. आजाद ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन हमेशा अनुकरणीय रहा एवं आज के पीढ़ी को उनके विचार एवं जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए ।

महाविद्यालय के एन. एस. एस. इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी ने कहा कि उनका जीवन सरल एवं सादगी भरा था । उनमे शिक्षा व्यवस्था में सुधार हेतु एक समग्र दूरदर्शिता थी, जिसे वे अपने प्रशासनिक कार्यकाल में सतह पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

SKJ Law College के प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार ने कहा कि देश एवं राज्य की विकास में उनकी योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । वे एक महान राजनेता एवं सच्चे अर्थो में ज्ञान के सागर थे ।

इस कार्यक्रम में अन्य वक्ताओ में डॉ. पंकज कुमार, प्रो. आर. ए. सहाय, श्री उज्जवल कुमार, डॉ. अर्चना अनुपम इत्यादि थे ।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्रए उपस्थित रहे । जिसमे प्रो. बी. एम. दीक्षित, प्रो. पी. के. सदन, प्रो. पी. के. सिंह, श्री विवेक कुमार, श्री अशोक सिंह, श्री मनोज कुमार, श्री विजय कुमार, श्री बिट्टू कुमार, श्रीमती नीरा कुमारी, श्री रीमा देवी, श्री वीणा कुमारी, सुरेश, धर्मप्रकाश, प्रकाश, दिवाकर, मो. आज़म, अनिल ठाकुर इत्यादि थे ।

इस संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस. पी, चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आर. ए. सहाय ने किया ।

साथ ही, एल. पी. शाही कॉलेज, शाही नगर, कुढनी, मुजफ्फरपुर में भी स्व. एल. पी. शाही जी कि 8 वी पुण्य तिथि मनायी गई । इस अवसर पर एल. पी. शाही कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी ने स्व. एल. पी. शाही जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया । इसके पश्चात् महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण भी किया गया । जिसमे डॉ. सुनील कुमार, डॉ. आकाश कुमार, श्री नीरज कुमार, श्री आदित्य कुमार इत्यादि उपस्थित रहे ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.