Muzaffarpur 4 July : Muzaffarpur के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक पर शनिवार सुबह मंदिर जा रहे स्टेशनरी व्यवसायी श्याम सुंदर कुशवाहा उर्फ रामकुमार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।
Muzaffarpur : सिवाईपट्टी के डेरा चौक पर स्टेशनरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
Muzaffarpur जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के डेरा चौक पर शनिवार तड़के अपराधियों ने एक स्टेशनरी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान श्याम सुंदर कुशवाहा उर्फ रामकुमार कुशवाहा के रूप में हुई है। वह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 7 बजे मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को परिजन तत्काल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि श्याम सुंदर कुशवाहा स्टेशनरी की दुकान चलाने के साथ-साथ भूमि संबंधी कारोबार से भी जुड़े थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह एक पूर्व मुखिया के साथ जमीन के कार्य में भी सक्रिय थे। पुलिस हत्या के पीछे पुराने विवाद, आपसी रंजिश या अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश पहले से मंदिर परिसर के पास घात लगाए बैठे थे। जैसे ही रामकुमार कुशवाहा पूजा के लिए पहुंचे, अपराधियों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें दो गोलियां लगीं, जिनमें एक सीने और दूसरी हाथ में लगी। गोलीबारी के बाद तीनों आरोपी आराम से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सिवाईपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नाम भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत और गोली लगने से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
BRABU Ph.D. Admission : संशोधित मेरिट लिस्ट जारी—क्या आपका नाम इस नई सूची में है? https://t.co/tI2HEdS846 #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/M6fNZcSjll
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 3, 2026
पुलिस का बयान: Muzaffarpur सिवाईपट्टी थाना पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.