Muzaffarpur 4 July : DIET Pusa, समस्तीपुर में स्थानांतरित प्राचार्य एवं व्याख्याताओं के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित। नए शिक्षकों का स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
DIET Pusa समस्तीपुर में स्थानांतरित प्राचार्य एवं व्याख्याताओं को भावभीनी विदाई
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान DIET Pusa , समस्तीपुर में शनिवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, वरीय व्याख्याता श्री अनिल कुमार सिंह, एकेडमिक प्रभारी डॉ. अंकिता, व्याख्याता डॉ. मानविता कुमारी एवं डॉ. पंडित विनय कुमार के अन्य संस्थानों में स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का संचालन स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता कुमार आदित्य ने किया। उन्होंने अपने संचालन के दौरान बताया कि डॉ. मनोज कुमार को डायट, औरंगाबाद के प्रभारी प्राचार्य, श्री अनिल कुमार सिंह को प्रखंड अध्यापक शिक्षा संस्थान, दरियापुर (मोतिहारी) के प्रभारी प्राचार्य तथा डॉ. अंकिता को प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, मैरवा (सिवान) के प्रभारी प्राचार्य के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. मानविता कुमारी का स्थानांतरण सोनपुर (सारण) तथा डॉ. पंडित विनय कुमार का स्थानांतरण डायट, विक्रम (पटना) में हुआ है।

समारोह के दौरान व्याख्याता डॉ. रूबी कुमारी, मयूराक्षी मृणाल, सुरेश कुमार, शिव किशोर कुमार, संयोग कुमार प्रेमी, प्रशांत भास्कर, दिनानाथ राय, मो. रिजवान अंसारी, अनिल पाठक, यशवंत कुमार शर्मा एवं कुमार आदित्य ने स्थानांतरित शिक्षकों को अंगवस्त्र, मिथिला पाग, स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
इससे पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने दूसरे संस्थानों से स्थानांतरित होकर डायट, पूसा में योगदान देने पहुंचे व्याख्याता श्री गणेश पासवान, मो. शाकिब शम्सी एवं श्री अनुज कुमार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा औपचारिक रूप से उनका योगदान ग्रहण कराया।
अपने संबोधन में स्थानांतरित व्याख्याताओं ने DIET Pusa में बिताए गए अनुभवों को साझा करते हुए संस्थान के सहयोगी वातावरण की सराहना की तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि “किसी भी संस्थान की वास्तविक शक्ति उसके व्याख्याता, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं प्रशिक्षु होते हैं। सभी के पारस्परिक समन्वय, सहयोग और समर्पण से ही किसी संस्थान का सर्वांगीण विकास संभव है।”
दिल्ली न्यू ईयर फायरिंग केस में Sahebganj BJP MLA Raju Singh को 4 साल की सजा। डॉ. अर्चना गुप्ता की मौत के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला। https://t.co/94U0oFXqz9 #rajusingh #archanagupta pic.twitter.com/MbCdnT4Ic7
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 4, 2026
समारोह में व्याख्याता शिव किशोर कुमार, सुरेश कुमार एवं संयोग कुमार प्रेमी सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्थानांतरित अधिकारियों एवं व्याख्याताओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षु एवं कर्मियों में रंजन कुमार, चंद्रमोहन कुमार, देवानंद सहनी, सुनीता, अभिषेक शॉ, अनिल आर्यन, शक्ति चंद्र मिश्रा, रोहित, विश्वजीत, विमलेश कुमार, रणजीत पटेल, मिंकु कुमारी, दीपक, अनीता सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.